खगडि़या, अप्रैल 5 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नयागांव बरबीघा दियारा में थ्रेसर की चिंगारी से आग लग लगने से लगभग सात एकड़ में लगी गेहूं की फसल शनिवार को राख हो गई। पीड़ित किसानों में मृदुल सिंह, रीतेश कुमार, सत्यम कुमार, संजीव कुमार, जनमेजय सिंह, अनिरुद्ध सिंह आदि शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार क़ो नयागांव दियारा पर किसानों द्वारा गेहूं की फसल की थ्रेसरिंग की जा रही थी। थ्रेर्सरिंग के दौरान निकली चिंगारी से गेहूं की फसल संपर्क में आ गई। आग विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय किसान आदि के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक आधा दर्जन किसानों की फसल जलकर राख हो गई। इधर बीडीओ संतोष कुमार पंडित ने बताया की घटना की सूचना मिली है जांच रिपोर्ट बाद अगली प्रक्रिया की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.