औरैया, अप्रैल 13 -- कुदरकोट, संवाददाता। ऐरवा कटरा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे गेहूं की कटाई के दौरान भीषण आग लग गई। खेत में चल रहे थ्रेसर से उठी चिंगारी ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद किसानों के अनुसार तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल गई, जिससे बमुराहा, सुरैन्धा, चकमऊ, किशनपुर, ऐरवा टीकुर और नगला इमलिया गांवों के खेत प्रभावित हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के किसान मौके पर पहुंच गए और मिट्टी डालकर तथा ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस अग्निकांड में कई किसानों की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। बमुराहा निवासी स्वामीदीन व राजेश बाथम, किशनपुर के राजपाल सिंह, वीरपाल सिंह, रविंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, वि...