गंगापार, मार्च 28 -- मेजा थाना क्षेत्र के औंता अतरैला गांव निवासी बृजेश कुमार मिश्र की 18 वर्षीय बेटी दीपिका शनिवार को दोपहर सरसो की मड़ाई करवाने के दौरान थ्रेसर की चपेट में आकर हादसे का शिकार हो गईं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की सहायता से घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया। सीएचसी रामनगर में प्राथमिक उपचार के दौरान युवती की हालत बिगड़ती देख अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.