प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। बादल घिरने के बाद गेहूं की मड़ाई करा रही महिला की थ्रेसर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है। शुक्रवार शाम आसमान में बादल घिरे तो दिलीपपुर थाना क्षेत्र के रामपुर अधारगंज गांव निवासी मोहम्मद हारून के परिवार के लोग काटकर रखा गेहूं की ट्रैक्टर से मड़ाई कराने लगे। हारुन की 60 वर्षीय पत्नी बदरुल निशा थ्रेसर के पास बैठकर अनाज समेट रही थी। अचानक वह खड़ी हुई और संतुलन बिगड़ने से थ्रेसर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर आया और गमगीन माहौल में रामपुर आधारगंज के कब्रिस्तान में ...