लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- अपने खेत में थ्रेशर से गेहूं निकालते समय निकली चिंगारी से भूसे के साथ किसान का तमाम गेहूं भी जल गया। हवा की वजह से आग बुझाने में काफी दिक्कत हुई। मझगईं थाने के धन्नापुरवा निवासी राकेश अपने खेत में थ्रेशर से गेहूं निकलवा रहा था। तभी थ्रेशर से निकली चिंगारी भूसे के ढेर पर जा गिरी। इससे भूसा जलने लगा। तेज हवा से आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में रखा गेहूं भी उसकी चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों और हवा की वजह से आग पर जल्दी काबू नहीं पाया जा सका। यह भी पढ़ें- अवशेषो में लगी आग से बारह बीघा फसल जली कुछ ही देर में पूरा भूसा और गेहूं जलकर राख हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...