लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- थाना मैलानी के ढाकनपुर निवासी एक युवक का थ्रेसर मशीन से गेंहू गहाई करते समय मशीन के अंदर हाथ चला जाने से युवक घायल हो गया। आनन फानन में युवक को गोला के संजीवनी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां हाथ की नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मैलानी क्षेत्र के ढाकनपुर निवासी रोहनलाल का बेटा कालीचरन गांव के उत्तर अपने खेत मे थ्रेशर मशीन से गेंहू गहाई कर रहा था कि अचानक उसका हाथ थ्रेशर मशीन के अंदर चला गया जिससे उसके हाथ का पंचा बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में घायल कालीचरन को गोला के संजीवनी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...