गोंडा, अप्रैल 19 -- धानेपुर,(गोंडा) संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के थाना धानेपुर में थ्रेशर का मुंह दूसरी तरफ करने की बात कहना एक महिला और उसके परिवार को भारी पड़ गया। विपक्षियों ने घर में घुसकर महिला,उसके बेटे और ननद को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे तीनों लहूलुहान हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत पृथ्वीपालगंज ग्रांट के मजरा लक्ष्मनडीह निवासिनी धर्मा देवी पत्नी जीतेंद्र प्रताप ने बताया कि शनिवार की देर शाम करीब सात बजे गांव के ही कुछ विपक्षी लोग उनके घर के ठीक सामने थ्रेशर लगाकर गेहूं की मड़ाई करने लगे। यह भी पढ़ें- मनबढ़ों ने अधेड़ को मारपीट कर किया घायल, मुकदमा थ्रेसर का मुंह घर की तरफ होने के कारण पूरा गर्द-गुबार घर के अंदर भर गया। इस पर धर्मा देवी ने ...