मिर्जापुर, मार्च 3 -- मिर्जापुर। जनपद के पीएम श्री स्कूल के नौनिहाल अब थ्री-सीटर डेस्क-बेंच पर बैठकर ककहरा सीखेंगे। यह थ्री-सीटर डेस्क-बेंच प्राइमरी लेवल यानि कक्षा एक से दो, तीन से 5वीं तक के बच्चों के लिए आपूर्ति की जाएगी। जूनियर सेक्शन के लिए पहले से ही फर्नीचर आदि की व्यवस्था है। थ्री-सीटर डेस्क-बेंच की आपूर्ति करने की प्रक्रिया की दिशा में फिलहाल बिड खोला जा चुका है। फाइनेंशियल बिडिंग के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर इसी माह से आपूर्ति भी शुरू करवा दी जाएगी। थ्री-सीटर डेस्क-बेंच जिले के 23 पीएम श्री स्कूल के कक्षा एवं एवं दो के लिए 361-361 आपूर्ति की जाएगी, जिससे एक एवं दो लगभग 1093 छात्र, जबकि तसरी से पांचवीं क्लास में पंजीकृत लगभग 2488 बालक/बालिकाओं को लाभ मिलेगा। पीएम श्री के प्राइमरी सेक्शन के छात्र-छात्राओं के लिए पहली बार थ्री-सीटर डे...