मुजफ्फर नगर, मई 23 -- बुढ़ाना। कस्बे के कांधला रोड पर सड़क पर बने खड्ढ़े में अनियंत्रित होकर एक थ्रीव्हीलर पलट गया। जिसमें थ्रीव्हीलर में सवार एक महिला का पैर टूट गया। कस्बे के कांधला रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के निकट सड़क में बने एक गहरे खड्ढ़े में रात्रि के समय एक थ्रीव्हीलर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार महिला रुबी निवासी कस्बा लोनी जिला गाजियाबाद दबकर एक पैर टूट गया। राहगीरों में थ्रीव्हीलर को खड्ढ़े से निकालकर पास की दुकान में खड़ा करवाया और घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर सभासद मौ. इमरान व सभासद पति राशिद मंसूरी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन मंगवाकर खड्ढ़े को बंद कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...