थ्री डॉट्स स्कूल में करियर फेयर का आयोजन
अलीगढ़, अगस्त 21 -- अलीगढ़। थ्री डॉट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 व 12वीं के विद्यार्थियों को भविष्य के मार्गदर्शन के लिए करियर फेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर तथा सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन से हुआ। भारत के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने अपने -अपने विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के विषय में जानकारी दी। इंजीनियरिंग और मेडिकल के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मार्केटिंग व सिविल सर्विसेज जैसे आधुनिक विकल्पों पर मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की अवैतनिक सचिव डॉ. पुष्पा शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्या कुसुम शर्मा, इंजीनियर रामकुमार शर्मा, शिक्षा अधिकारी नीलम शर्मा, प्रशासक अजय राज शर्मा एवं प्रधानाचार्या ज्योत्स्ना जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.