दरभंगा, सितम्बर 2 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा समर्थित एवं सी-डैक, कोलकाता द्वारा क्रियान्वित स्पेशलाइज्ड सेंटर ऑन थ्री डी प्रिंटिंग एंड एडिटिव मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी के अंतर्गत चौथे इंटर्नशिप प्रोग्राम का इंडक्शन प्रोग्राम मंगलवार को हुआ। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम एक से 29 सितंबर तक हाइब्रिड मोड में संचालित होगा, जिसमें 15 सितंबर तक ऑफलाइन ट्रेनिंग तथा 16 से 29 सितंबर तक ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को थ्री डी प्रिंटिंग एंड एडिटिव मैन्यूफैक्चरिंग की आधुनिक तकनीकों में व्यावहारिक एवं उद्योगोन्मुख कौशल प्रदान करना है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. चंदन कुमार ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ ...