गोरखपुर, मई 23 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला और महंत अवेद्यनाथ ज्ञान-विज्ञान पार्क में चल रहे निर्माण एवं आधुनिकीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजनाओं को तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि नक्षत्रशाला के आधुनिकीकरण के तहत थ्री डी डोम और उपकरण अमेरिका से जल्द नक्षत्रशाला पहुंच जाएंगे। प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि महंत अवेद्यनाथ ज्ञान-विज्ञान पार्क की स्थापना पर 15.62 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अगस्त 2026 तक पूरा हो जाएगा। तकरीबन 70 प्रतिशत कार्य हो चुका है। यह भी पढ़ें- थ्री-डी डोम और उपकरण अमेरिका से जल्द नक्षत्रशाला परिसर पहुंचेंगे सहायक अभियंता राकेश प्रताप ने बताया कि प्राचीन ...