धनबाद, मई 29 -- तेतुलमारी। बौआकला रेलवे अंडरपास पुल में थोड़ी-सी बारिश से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। अंडर पास की समस्याओं को लेकर बौआकला उत्तर पंचायत के ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे हैं। डबल अंडर पास की मांग व जबतक निर्माण हुए अंडर पास की समस्याओं का निदान नहीं हो जाता है तब तक रेलवे की 4 नंबर गेट चालू रखने की मांग हो रही है। अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण धरना-प्रदर्शन के साथ धनबाद डीआरएम का पुतला दहन कर चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...