हमीरपुर, जून 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। मंगलवार की रात करीब नौ बजे के आसपास अचानक से बदले मौसम के दौरान हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाओं के बहने से बिजली संकट गहरा गया। सुमेरपुर से आई 33 केवी लाइन में फाल्ट की वजह से हमीरपुर मुख्यालय को पतारा पावर स्टेशन से लाइन टेप करके आपूर्ति शुरू कराने की कोशिश की गई, जो नाकाम साबित हुई। रात करीब 11 बजे के आसपास पतारा लाइन में आए फाल्ट की वजह से पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। रात भर बिजली कर्मी लाइन का फाल्ट ढूंढ़ते रहे। तड़के पावर स्टेशन से कुछ दूरी पर फाल्ट मिला, जिसे दुरुस्त करके आपूर्ति शुरू की गई। पूरी रात बिजली गुल रहने से लोगों की नींद हवा हो गई। मासूम बच्चे बिजली संकट की वजह से घरों में बिलखते रहे।

बिजली संकट की स्थिति शहर में बिजली संकट आम हो चुका है। मामूली फाल्टों को दुरुस्त करने में विभागीय क...