गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जनपद में क्षमता से अधिक भार और लंबाई के सामान ले जा रहे मालवाहक वाहन सड़कों पर बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। इन व्यवसायिक वाहनों से छोटे वाहन चालकों की जान खतरे में हैं। कभी भी बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ हैं। जिले में करीब 65 हजार व्यवसायिक वाहनों का पंजीकरण हैं। इनमें से 35 हजार मालवाहक हैं। इनमें बड़ी संख्या में मालवाहकों से नियमों को ताक पर रखकर सरिया, स्क्रैप और बिल्डिंग मटेरियल का खुलेआम परिवहन किया जा रहा है। हालात यह हैं कि ट्रकों और ट्रॉलों में तय क्षमता से कई गुना अधिक वजन लादकर सड़कों पर दौड़ते देखा जा सकता है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे, एनएच-58, एनएच-9 और ईस्टर्न पेरिफेरल पर व्यवसायिक वाहन में तय वजन और साइज से अधिक माल लादकर गुजर रहे हैं। वाहन म...