देवरिया, जून 9 -- देवरिया। दीवानी के मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र में छोटी सी पहल से दो दंपति के बीच चल रहे मनमुटाव को दूर कर लिया गया। फिर दोनों दंपति को मिठाई खिलाया गया और महिलाएं न्यायालय परिसर से ही अपने ससुराल के लिए विदा हो गई।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीमती अर्चना व मध्यस्थ प्रेमनाथ तथा रीता पांडेय ने दो मामलों में पहल की। जिसमें रेनू व रामपुकार पाल तथा बबली व रामू यादव शामिल हैं। दोनों दंपति के बीच बने मनमुटाव को बातचीत के तहत हल कर लिया गया। इके बाद दोनों महिलाएं अपने पति के साथ जाने को तैयार हो गई। यह भी पढ़ें- परिवार परामर्श केंद्र की पहल, टूटने से बचे छह परिवार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...