नई दिल्ली, जुलाई 19 -- भारतीय मार्केट के लिए आने वाले कुछ हफ्ते बेहद हलचल भरे रहने वाले हैं। देश में एक के बाद एक 5 नई गाड़ियां दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस बार हर तरह के खरीदार के लिए मार्केट में कुछ न कुछ नया आ रहा है। इन अपकमिंग मॉडलों में कॉम्पैक्ट एसयूवी, एक बड़ी एसयूवी, एक लाइफस्टाइल ट्रक, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे ऑप्शन शामिल हैं। आइए जानते हैं अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च होने वाली इन शानदार गाड़ियों के बारे में।2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा इस महीने का सबसे पहला और बड़ा लॉन्च मारुति सुजुकी ब्रेजाु का अपडेटेड मॉडल होगा। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में नए लुक और बड़ी टचस्क्रीन के साथ सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिल सकता है। इसमें 109bhp पावर वाला बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल इंजन जोड़ा जा...