गोरखपुर, अगस्त 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कीमतों पर नियंत्रण के लिए केन्द्र सरकार के चीनी के स्टॉक पर पहली अगस्त से लिमिट लागू कर दी है। यह नवम्बर तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद भी चीनी की थोक कीमत पहली बार 50 रुपये प्रति किलो का स्तर के पार पहुंच गई है। थोक में चीनी 51 से 52 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। वहीं, फुटकर में चीनी 55 रुपये किलो बिक रही है। दहलन और खाद्य तेल की कीमतों में भी 5 से 10% तक का इजाफा हुआ है। सामान्य परिवारों का महीने का खर्च 700 से लेकर 1200 रुपये तक बढ़ गया है. यह भी पढ़ें- Katihar News: चावल से चीनी और धनिया से लाल मिर्च तक के दाम बढ़ेदाल-चावल की कीमतों में भी तेजी महेवा मंडी में शुक्रवार को चीनी 5100 से 5200 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। पिछले 19 दिनों में 200 से 300 रुपये क्विंटल तक रेट बढ़ गया है। चैंबर ऑफ कामर्स...