मुजफ्फर नगर, सितम्बर 20 -- मुजफ्फरनगर। अवैध व नशीली दवाओं के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए ड्रग विभाग की टीमों का गोपनीय जांच अभियान जनपद में भी चल रहा है। जिले की दवा निर्माता कंपनियों और थोक दवा बाजारों में ताबड़तोड़ छापेमारी कई दिन की गई। विभिन्न जनपदों के अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे विशेष क्रॉस-इंस्पेक्शन अभियान के तहत पहुंची जांच टीमों ने नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के कनेक्शन खंगालने शुरू कर दिए हैं। इस कार्रवाई से जिलेभर के दवा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मुजफ्फरनगर में विशेष अभियान के तहत ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने शहर की प्रतिष्ठित जिला परिषद मार्केट स्थित थोक दवा दुकानों और जिले की प्रमुख दवा निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दवाओं के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री एवं खरीद से जुड़े दस्तावेजों...