अलीगढ़, मई 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। थोक दवा फफाला बाजार विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को बंद रहेगा। मंगलवार को जिला अलीगढ़ कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बंदी को लेकर बैठक की। बुधवार को दवा कारोबारी सुबह 11 बजे प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन सौंपेगे। हालांकि वहीं एक गुट बाजार खोलने पर अड़ा है। वहीं शासन ने शाम को बंदी के खिलाफ आदेश जारी कर दिया है। कहा कि दवा प्रतिष्ठान आवश्यक सेवाओं में हैं और बंदी करने वालों के खिलाफ सुंसगत धाराओं में कार्रवाई करें। जबकि कैमिस्ट बोले वह सरकार के दबाव में नहीं आएंगे। मंगलवार को जिला अलीगढ़ कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह टिल्लू की अध्यक्षता में थोक दवा का बाजार फफाला बंद करने को लेकर बैठक हुई, जिसमें बंद को सफल बनाने के रणनीति तय की गई। यह भी पढ़ें- आज दवा की दु...