किशनगंज, अप्रैल 1 -- किशनगंज, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जिलाधिकारी विशाल राज, के निर्देशानुसार,मंगलवार को किशनगंज जिले में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण रखने और प्रवासियों के आगमन की स्थिति का जायजा लेने हेतु जिला प्रशासन की एक उच्चस्तरीय टीम द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस निरीक्षण दल में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), आपदा प्रबंधन पदाधिकारी,अपर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे। जांच टीम द्वारा बाजारों का औचक निरीक्षण किया गया । टीम ने शहर के विभिन्न थोक एवं खुदरा प्रतिष्ठानों का दौरा किया। यह निरीक्षण खाद्य तेल, दाल, चीनी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कृत्रिम वृद्धि को रोकने के उद्देश्य से किया गया। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर की जांच की और व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे निर्धारित मूल्य...