दुमका, अप्रैल 28 -- जामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कामुडुमरिया जंगल के समीप सड़क किनारे सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। नवजात शिशु जीवित है। सिमरा पंचायत के हल्दीपट्टी गांव निवासी रंजू देवी तथा अन्य स्थानीय युवकों की नजर जब बच्चे पर पड़ी तो सभी ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए उसे गोद में उठाया और सुरक्षित रखा है। बताया जाता है कि नवजात शिशु झोले में था और सड़क किनारे पड़ा था। झोले से जब बच्चे की रोने की आवाज सुनाई पड़ी तो स्थानीय लोग तुरंत जुट गए। गांव की रंजू देवी ने बच्चे को तौलिया में लपेटकर सुरक्षित रखा तथा तत्काल एंबुलेंस, चाइल्ड हेल्पलाइन और स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी। यह भी पढ़ें- 1 लाख में खरीदी बच्ची, 'मनहूस' कहकर हाईवे पर छोड़ा; गोद लेने के नाम पर मासूम से खिलवाड़ सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर...