फतेहपुर, मई 8 -- फतेहपुर। विश्व रेडक्रास दिवस का आयोजन मानव बंधुत्व की थीम पर किया गया। जिसमें जरुरतमंदो के लिए रक्तदान, क्षय रोगियों को पोषण किट व मरीजों को फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के साथ डीएम निधि गुप्ता वत्स ने केक काटकर उपहार भेंट किए। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने फीता काटने के साथ ही संस्था के संस्थापक सर जॉन हेनरी ड्यूनेंट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। रेडक्रास भवन में जरुरतमंदो के लिए रक्तदान भी किया गया। साथ ही थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे कृष्णा के साथ डीएम ने केक काटा। वहीं रक्तदानी डा.निशात शहाबुद्दीन, कृष्ण कुमार सिंह, शहनूर आलम, नीरज श्रीवास्तव, ज्योत्सना श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, मुजाहिद खान, दीपक कुमार, सचिन गुप्ता, विनोद कुमार, जगदीश मौर्य, मो.बिलाल को डीएम संग संस्था के कार्यकारी चेयर...