थैलेसीमिया दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
कोडरमा, मई 8 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। विश्व थैलेसीमिया दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया शाखा ने शुक्रवार को झंडा चौक के निकट निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें कुल 75 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। मंच के उपाध्यक्ष प्रतीक संघई ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सामाजिक क्षेत्र में कई कार्य कर रही है और समाजहित में निरंतर कार्य जारी रहेगा। वहीं परियोजना निदेशक आशीष शर्मा व रोहित संघई ने कहा कि विश्व थैलेसीमिया दिवस का उद्देश्य लोगों को इस गंभीर रक्त संबंधी बीमारी के प्रति जागरूक करना है। मौके पर सचिव अतुल खेतान, कोषाध्यक्ष महावीर खेतान, कार्यक्रम संयोजक अर्जुन संघई, विकास जैन, शिवेश पचीसिया, उमंग कंदोई , हर्षदीप भाटिया तकनीशियन मनोज सिंह व संतोष यादव उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- विश्व थैलेसीमिया दिवस पर शिविर में 50 से अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.