देहरादून, अगस्त 2 -- देहरादून। थैलेसीमिया के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को पवेलियन ग्राउंड से आयोजित पांच किलोमीटर लंबी रन फॉर थैलेसीमिया मैराथन में सैकड़ों शहरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मैराथन पवेलियन ग्राउंड से शुरू होकर कनक चौक, दिलाराम चौक और ब्रह्मकमल चौक होते हुए पुनः पवेलियन ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। समापन समारोह में खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि फिटनेस का मूल मंत्र खेलों के प्रति जागरूकता है। स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोबाइल और आरामपरस्त जीवनशैली के कारण शारीरिक गतिविधियां घट रही हैं, जिससे बीमारियां बढ़ रही हैं। युवाओं को प्रतिदिन खेल और व्यायाम के लिए समय निकालना चाहिए। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग ...