मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- महानगर के पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी कुणाल अरोड़ा ने थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए खेल के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम में चयन के बाद फिनलैंड दौरे पर जाने से पहले नई दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में थैलेसीमिया इंडिया सोसाइटी की ओर से आयोजित 'संतोष एवं अर्जुन अवार्ड' समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने कुणाल को अवार्ड प्रदान किया। उन्होंने कुणाल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कुणाल अरोड़ा इससे पहले फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ से भी सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। उनकी लगातार उपलब्धियों से माता-पिता यशपाल अरोड़ा और सोनिया अरोड़ा बेहद खुश और गौरवान्वित हैं। थैलेसीमिया के बावजूद खेल के क्षेत्र में लग...