काशीपुर, मई 8 -- काशीपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इन्तजार हुसैन के नेतृत्व में शुक्रवार को काशीपुर राजकीय उप चिकित्सालय ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 15 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। इंतजार हुसैन ने कहा कि थैलेसीमिया दिवस पर जागरूकता अभियान चलाते हुए हम कई वर्षों से रक्तदान शिविर का कार्यक्रम करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम मल्होत्रा, महापौर दीपक बाली ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। यहां डॉ. गिरीश तिवारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला महामंत्री फारूक खान, पूर्व महानगर महामंत्री आरिफ हुसैन, ओबीसी मोर्चे के मंडल मंत्री धर्मेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी मोहम्मद रफी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद हुसैन, गुलशेर अली, श...