आगरा, जनवरी 31 -- लोकहितम चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक, कमलानगर और बाल आयुष फाउंडेशन, बैंगलुरू फरवरी में मुफ्त थैलीसीमिया एचएलए टाइपिंग शिविर आयोजित करने जा रहे हैं। इसका उद्देश्य बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) को स्किल सेल एनीमिया और ब्लड डिसऑर्डर के इलाज के रूप में बढ़ावा देना है। महासचिव अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि यह वंशानुगत बीमारी केवल रोगियों को ही नहीं बल्कि उनके परिवारों को भी प्रभावित करती है। बीएमटी से आशा की नई किरण दिखाई दे रही है। इससे जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है और स्थायी इलाज संभव होता है। शिविर में रोगियों, उनके भाई-बहनों और माता-पिता को बीएमटी की प्रक्रिया, महत्व और लाभ के बारे में जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ डाक्टर इलाज के विकल्प, बीएमटी, सफलता की दर और प्रत्यारोपण के बाद देखभाल पर भी मार्गदर्शन देंगे। शिविर में पंजीक...