मुजफ्फरपुर, मई 14 -- औराई। आलमपुर सिमरी पंचायत के सिमरी निवासी बुजुर्ग मोतीउर्ररहमान के थैला में ब्लेड मारकर शातिरों ने 50 हजार रुपए उड़ा लिए। वे लोहिया चौक स्थित एसबीआई की शाखा से बुधवार को 50 हजार की निकासी कर ऑटो से घर लौट रहे थे। कुछ दूर आगे बढ़ने पर ऑटो सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर ऑटो रोकवाया और फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि 36 घंटे बीतने को है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...