नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- स्टारलिंक के मुद्दे पर अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क और भारतीय सांसद राहुल गांधी के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हो चुकी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की बात का अब मस्क ने भी जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि यह बेहद परेशान करने वाला है। इससे पहले उन्होंने भारत के एक बड़े उद्योगपति का नाम लेकर सवाल उठाए थे। एलन मस्क ने लिखा, 'थैंक यू राहुल। यह वाकई चिंताजनक है।' दरअसल, इससे पहले राहुल उन्होंने सवाल किया था, 'स्टारलिंक को 165 से अधिक देशों में लाइसेंस प्राप्त है और उनकी कंपनी पिछले पांच वर्षों से भारत सरकार के हर कानून और आवश्यकता का पालन कर रही है। इसके बावजूद भारत में स्टारलिंक को अब तक लाइसेंस क्यों नहीं मिला है।'राहुल गांधी का जवाब राहुल ने लिखा था, 'भारत में आपका स्वागत है, एलन। दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता च...