नोएडा, जनवरी 4 -- दनकौर, संवाददाता। बिलासपुर कस्बे के होटल में कारीगर द्वारा रोटी में थूक मिलाकर भट्टी में सेंकने और उसे लोगों को खिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने होटल मालिक और कारीगर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कस्बे में सड़क किनारे स्थित एक होटल पर शनिवार की देर शाम एक कारीगर तंदूर की रोटी में थूक लगाकर भट्टी में सेक रहा था। काफी लोग होटल पर खाना खा रहे थे। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने कारीगर का वीडियो बना लिया और उसे रविवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। कुछ ही देर में काफी लोगों के इस वीडियो को लेकर कमेंट आने लगे। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, राष्ट्रीय बजरंग दल गौतमबुद्ध नगर के दनकौर और बिलासपुर प्रतिनिधियों का कहना है कि पुल...