हाथरस, जनवरी 28 -- हाथरस, कार्यालय संवाददाता। शहर के एक होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो सामने आया है। इसमें कारीगर रोटी बेलने के बाद पहले चारों ओर देखता है, फिर रोटी पर थूककर उसे तंदूर में सेंकने के लिए डाल देता है। कारीगर का ये वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने होटल के कारीगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शहर के मोहल्ला मधुगढ़ी स्थित बादशाह होटल का है। वीडियो में एक कारीगर तंदूर पर रोटी बनाता नजर आ रहा है। होटल में मौजूद किसी ग्राहक ने कारीगर को रोटी पर थूककर सेंकते देखा और मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी कारीगर फरमान पुत्र रफीक निवासी मधुगढ़ी को गिरफ्तार कर लिया। होटल संचालक स...