लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ। संवाददाता। राजधानी के कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति द्वारा घर के सामने थूकने से मना करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी दंपत्ति और उनके किरायेदार ने मिलकर पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कृष्णापल्ली निवासी वीरेन्द्र सिंह पाल के अनुसार, शनिवार शाम उनके पड़ोसी जेपी मौर्या और उनकी पत्नी संगीता मौर्या घर के सामने से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने उनके दरवाजे के सामने थूक दिया। इस पर विरोध करने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान उनका किरायेदार अमित यादव भी वहां आ गया और तीनों ने मिलकर वीरेन्द्र पर हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने दूध लाने वाली स्टील की डोलची से उनके सिर पर कई वार ...