नैनीताल, मार्च 1 -- गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे थुवा के जंगल में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। आग से बहुमूल्य वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। वन बीट अधिकारी मनीषा भंडारी ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आग ऊंचाई वाले क्षेत्र में लगी होने के कारण काबू पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद वन विभाग की टीम देर शाम तक आग बुझाने के प्रयास में जुटी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...