गोंडा, मार्च 17 -- गोंडा, संवाददाता। मथुरा से छपरा जा रही 15110 एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रही महिला यात्री पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। रेल कर्मियों की सूचना पर उप मंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम ने स्टेशन पर पहुंचकर महिला यात्री का इलाज किया। सूचना पर आरपीएफ निरीक्षक अनिरुद्ध राय और डिप्टी एसएस कामर्शियल दीपक पांडेय ने महिला यात्री से घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद महिला यात्री ने अपना सफर आगे के लिए जारी रखा।पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोंडा रेल प्रखंड पर सरयू स्टेशन के पास मथुरा से छपरा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में किसी ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर शीशे को तोड़ते हुए इंजन से तीसरे कोच में सफर कर रही आरती देवी को लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस पर सहयात्रियों में खलबली मच गई। यात्रियों ने इसकी सूचना रेल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.