संतकबीरनगर, मार्च 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के विकास खंड सेमरियावां क्षेत्र के थुरंडा गांव में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक नहीं पहुंच पा रहा है। गांव में सरकारी स्कूल न होने के कारण निजी स्कूलों का ही सहारा है। अधिकांश बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। वे केवल जूनियर या प्राइमरी स्तर तक ही शिक्षा प्राप्त कर पाते हैं। मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण ग्रामीण आज भी कठिनाई भरा जीवन जीने को विवश हैं। विकास केवल कागजों तक सीमित रहा है, जबकि धरातल पर स्थिति जस की तस बनी है। गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली चार सौ मीटर लंबी सड़क जर्जर हालत में है, जिसमें जगह-जगह गड्ढे हैं।गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र न होने से ग्रामीणों को इलाज के लिए झोलाछाप डॉक्टरों पर न...