थिम्फू ओपन एशियन कराटे में भाग लेंगे तीन खिलाड़ी
आगरा, अक्टूबर 7 -- शहर के तीन युवा कराटे खिलाड़ी हर्ष कल्याण, महक और संध्या गुनकर 10-11 अक्तूबर को होने वाली थिम्फू ओपन एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में जापान, नेपाल, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान सहित एशिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। तीनों ने हाल ही में राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। तीनों खिलाड़ी सम्राट अशोक हेल्पिंग फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण लेते हैं। ट्रेनिंग सेंटर के संचालक जितेंद्र कल्याण ने तीनों खिलाड़ियों को पदक जीतने की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.