कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज की ओर से सिने-काव्य थिएटर क्लब के तहत मोहन राकेश के प्रसिद्ध नाटक आधे अधूरे का मंचन यूआईईटी के लेक्चर हॉल-एक में किया गया। छात्र-छात्राओं के सशक्त अभिनय, प्रभावी संवाद प्रस्तुति और अनुशासित मंच संचालन को खूब सराहना मिली। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही कि छात्रों ने एआई की सहायता से पृष्ठभूमि संगीत और ध्वनि प्रभाव तैयार किए। इससे प्रस्तुति को आधुनिक और नवाचारी स्वर मिला। मंचन में आस्था सिंह, सृष्टि सिंह, अक्षिता सचान, आर्यन पांडेय, आदर्श त्रिपाठी, शिव दत्त, प्रांजुल गुप्ता, यश गुप्ता, प्रज्ञा यादव, जिया खान, हर्षित शुक्ला, आस्था वर्मा, स्तुति निर्मल व प्रिया गौतम ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- फैशन शो में श्रेया तो नृत्य में मनु बनीं विजेता इ...