बिहारशरीफ, मई 28 -- राजगीर, निज संवाददाता। मलमास मेला में शोभा सम्राट थिएटर के पास बुधवार की रात थिएटर का नकली पास और टिकट बेचते चार युवकों को पकड़ा गया। संचालक गोपाल शर्मा ने बताया कि चारों युवक संदिग्ध हालत में थिएटर के गेट के पास घूम रहे थे। उन्हें पकड़ा गया तो उनके पास से चार टिकट, पांच इंट्री पास मिला। वह भी 13 अगस्त 2023 का था। चारों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मेला थाना प्रभारी जितेन्द्र राम ने बताया कि सारे थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी ऋषभ राज, बलराम कुमार, अखिलेश कुमार और गिरियक थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवाी रणवीर राय को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। (राजगीर से अनूप कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...