नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा, वायुसेना थिएटर कमांड को लड़ाकू विमानों और अन्य संसाधनों को स्थायी रूप से अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में बांटने की कवायद के रूप में नहीं देख रही। वायुसेना का जोर ऐसी व्यवस्था पर है, जो देश की सुरक्षा जरूरतों के अनुसार हो न की दूसरे देशों के मॉडल की नकल पर। रविवार को एक साक्षात्कार में उन्होंने ये बात कही। वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में जारी संघर्षों का हवाला देते हुए कहा कि हवाई शक्ति सैन्य अभियानों के परिणामों को निर्णायक रूप से प्रभावित कर सकती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर बदलाव को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाना चाहिए, ताकि सैन्य अभियानों की तैयारी कभी प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि वायुसेना इस राष्ट्रीय प्रय...