जमशेदपुर, मई 31 -- जमशेदपुर। ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल (झारखंड यूनिट) एवं 'निशान', जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सप्ताहव्यापी "थिएटर आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला - 2026" का भव्य समापन समारोह सेंटर फॉर एक्सीलेंस जमशेदपुर में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री शाहनवाज आलम, उपाध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में श्री मोहम्मद निजाम, राष्ट्रीय अध्यक्ष - ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल, श्री जयप्रकाश शुक्ला, अध्यक्ष - निशान, जमशेदपुर तथा श्री देव महतो, अध्यक्ष - साईं गुरुकुल ट्रस्ट, आदित्यपुर शामिल हुए। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की महिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू कुमारी जी को भी सम्मानित भी किया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...