नई दिल्ली, मई 31 -- अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फिल्म अब जल्द ही सिनेमाघरों से उतरने वाली है और अब यह ओटीटी पर दस्तक देगी। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को थिएटर्स में रिलीज हुए यह 6वां हफ्ता है और अब कमाई का ग्राफ काफी नीचे आ चुका है। अगर आप अभी तक यह फिल्म देखने नहीं गए हैं तो बेहतर है कि थोड़ा इंतजार और कर लें, क्योंकि अब यह जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है, जिसके बाद आप इसे घर बैठे अपने मोबाइल या स्मार्ट टीवी पर एन्जॉय कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं भूत बंगला की ओटीटी पर रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म के बारे में।ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? सैकनिल्क की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तकरीबन 120 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म 'भूत बंगला' के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स को 60 करोड़ रुपये में बेचे गए थे। फिल्म के डिजिट...