आजमगढ़, अप्रैल 8 -- आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग एवं भारतीय राजनीतिक विज्ञान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 'भारत की विदेश नीति का विकास एवं चुनौतियां' का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन देशभर के ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और शोधार्थियों ने समकालीन वैश्विक परिदृश्य पर विमर्श किया। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि आज का विश्व बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर तेजी से अग्रसर है, जहां हर राष्ट्र अपनी रणनीतिक स्थिति को मजबूत करने में लगा है। ऐसे समय में भारत की विदेश नीति को संतुलन, सामरिक सूझबूझ और आर्थिक आत्मनिर्भरता के आधार पर आगे बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत न केवल एक उभरती आर्थिक शक्ति है, बल्कि वैश्विक शांति, स्थिरता और सहयो...