गोपालगंज, मई 8 -- थावे।पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-छपरा रेलखंड स्थित दिघवा दुबौली स्टेशन पर 19045/19046 सूरत-थावे-सूरत एक्सप्रेस के प्रस्तावित ठहराव पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। रेलवे प्रशासन ने पूर्व में जारी दो मिनट के प्रायोगिक ठहराव संबंधी अधिसूचना को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि सूरत-थावे-सूरत एक्सप्रेस के दिघवा दुबौली स्टेशन पर ठहराव को लेकर जारी अधिसूचना तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। रेलवे के इस निर्णय के बाद स्थानीय यात्रियों में मायूसी देखी जा रही है। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद थी कि ट्रेन के ठहराव से लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलेगी। हालांकि रेलवे प्रशासन ने ठहराव निरस्त करने के कारणों का खुलासा नहीं किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...