गोपालगंज, अप्रैल 19 -- थावे। एक संवाददाता पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-सीवान रेलखंड पर रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें ट्रेन से कटकर लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना वृंदावन सदासी राय टोला गांव के समीप हुई।जहां सीवान से गोरखपुर जा रही डीएमयू ट्रेन की चपेट में आने के बाद युवक का शव करीब एक किलोमीटर तक घसीटता चला गया, जिससे वह पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जीआरपी को सूचना दी। इस बीच स्टेशन अधीक्षक सत्येंद्र कुमार के मेमो के आधार पर जीआरपी, थावे थाना और उचकागांव थाना पुलिस के बीच घटनास्थल के अधिकार क्षेत्र को लेकर विवाद खड़ा हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.