समस्तीपुर, मार्च 2 -- बिथान। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और डिजिटल शिक्षा विषय पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए बिथान प्रखंड के दो शिक्षक मनीष कुमार सिंह एवं मणिकांत प्रसाद को थावे दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित थावे शिक्षक सम्मान समारोह 2026 में मोमेंटो एवं प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया।यह सम्मान समारोह जिला गोपालगंज में आयोजित हुआ,जिसमें राज्य के विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मनीष कुमार सिंह एवं मणिकांत प्रसाद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों,नई शिक्षण पद्धतियों तथा डिजिटल शिक्षा के बढ़ते महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा व्यवस्था में तकनीक का समावेश आवश्यक है,जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।समा...