गोपालगंज, जुलाई 18 -- गोपालगंज। झारखंड के देवघर में सावन महीने में लगने वाले श्रावणी मेला में पहुंचने के लिए इस बार थावे रूट से बढ़नी-देवघर अनारक्षित विशेष ट्रेन का परिचालन होगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने श्रावणी मेला विशेष ट्रेन परिचालन की स्वीकृति दे दी है। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला: कोडरमा-तिलैया होकर रांची-भागलपुर के बीच चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनविशेष ट्रेन का परिचालन श्रावणी मेला विशेष ट्रेन 28 जुलाई से 29 अगस्त के बीच बढ़नी जंक्शन तो 29 जुलाई से 29 अगस्त के बीच देवघर जंक्शन से चलेगी। इस विशेष ट्रेन का परिचालन अप व डाउन साइड से कुल 33 फेरों में कराया जाएगा। देवघर तक की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस विशेष ट्रेन में शयनयान व साधारण द्वितीय श्रेणी के 14 और एसएलआर के 02 सहित कुल 16 अनारक्षित ...