गोपालगंज, जनवरी 11 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड की दो पंचायतों में शनिवार की देर शाम बिजली कंपनी की टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर बकाया बिजली बिल न चुकाने वाले 31 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया।कनीय अभियंता (विद्युत) अविनाश कुमार ने बताया कि दो हजार रुपए से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध यह सख्त कदम उठाया गया। शुकूलवा पंचायत में मधु देवी, चंद्रमा साह, नगीना भगत, संचित प्रसाद, रंजू देवी, दिनेश प्रसाद, मनोज प्रसाद, रामलाल राम, ध्रुप मांझी और रमेश मांझी सहित कुल 15 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। वहीं धतिवना और मठ गौतम पंचायत में विंदेश्वरी प्रसाद, नैना शर्मा, रामचंद्र महतो, लीला देवी, लाल बहादुर मुसहर, उमा मुसहर, विशनाथ मुसहर, बिरेंद्र मुसहर, भूखल मुसहर, कुमारी देवी सहित 16 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विच्छेदित किए गए। छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.