गोपालगंज, मार्च 21 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड में ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। रमजान के एक माह बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह हल्की बूंदाबांदी के बीच ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।वृंदावन तकिया और जगमलवा ईदगाह में बड़ी संख्या में लोग जुटे। मौलाना कारी नसरुल्लाह ने नमाज अदा कराई। ईद के मौके पर जगमलवा में मेला भी लगा, जहां मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। प्रखंड के विभिन्न गांवों में भी नमाज अदा कर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...