गोपालगंज, मार्च 18 -- थावे। थावे प्रखंड मुख्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को पंचायत के सरपंचों के लिए एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के सभी सरपंचों के साथ न्याय मित्र और कचहरी सचिवों ने भाग लिया। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी पुष्पेंद्र पुष्कर ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ई-ग्राम कचहरी से संबंधित प्रक्रियाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। साथ ही न्यायिक कार्यों को ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति विवरणी टीएमपी पोर्टल पर अपलोड की गई तथा आधार ऑथेंटिकेशन के बाद ई-सर्टिफिकेट भी जारी किया गया। कार्यक्रम में सरपंच विमलेश पांडेय, शमशुल हक, अमन शर्मा, केशव प्रसाद, शत्रुघ्न कुमार मांझी, पार्वती देवी, राजकुमारी देवी, कुमार...